दिल

ALK
By -
0

दिल- ऐ तस्वीर को मिटाने से
क्या   मिलेगा  हमें  सताने से

आ रही फिर महक वो पुरानी
हुस्न - ऐ जल्वों  में नहाने  से

मत  बुझाओ चरागे शम्मा को
दाग   छुपते   नही  छुपाने  से

बरसेंगी  कैसे  ये  घटाएं  अब
रुखपे जुल्फों को यूं गिराने से

लब पे अल्फाज आ नही पाते
जख्म  गहरे  मिले  जमाने  से

आते  हो पेश  गैर  क्यूँ बन के
प्यार  बढ़ता  हैं  पास आने से

Post a Comment

0Comments

Thanks for your valuable message.
Feel free to get in touch with me on WhatsApp/Viber number: +9779844128670

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!